News & Updates
Latest announcements, circulars, and events from DIET Shajapur
Recent Announcements
DIET SHAJPUE CELEBRATE INDEPENDENCE DAY
DIET Shajapur proudly observed India's 80th Independence Day on August 15th, 2026, with immense patriotic zeal and reverence. The institute's campus was a vibrant tableau of national spirit, as faculty, staff, and students united to commemorate this landmark occasion, reaffirming their collective dedication to the nation's cherished values of freedom, unity, and progress. The celebration served as a powerful reminder of the sacrifices made by our forefathers and the responsibilities we bear in nurturing a stronger, more inclusive India.
The solemn celebration commenced with the dignified flag hoisting ceremony, presided over by the esteemed Principal, followed by the melodious rendition of the National Anthem, resonating with collective pride. This was succeeded by a poignant cultural program featuring inspiring patriotic songs, evocative dances, and powerful speeches delivered by both students and faculty. Speakers eloquently recalled the struggles and sacrifices of our freedom fighters and underscored the vital role of education in shaping a resilient and prosperous India. The Principal, in their address, encouraged everyone to embody the spirit of service and citizenship, fostering an environment of innovation and inclusivity within the institute and beyond.
डाइट प्राचार्य ने एकीकृत माध्यमिक विद्यालय झाड़ला का अवलोकन किया
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) शाजापुर की प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने आज एकीकृत माध्यमिक विद्यालय झाड़ला का शाला अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 से 3 तक संचालित एफएलएन कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, विद्यार्थियों की सहभागिता एवं शिक्षक संदर्शिका के उपयोग का अवलोकन किया।
शाला अवलोकन के दौरान प्राचार्य द्वारा तीन विद्यार्थियों का स्पॉट असेसमेंट किया गया। आकलन में विद्यार्थियों का अधिगम स्तर ट्रैकर में दर्ज प्रगति के अनुरूप पाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षकों को सभी बच्चों के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार के लिए नियमित अभ्यास, उपचारात्मक शिक्षण तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने शिक्षकों को प्रतिदिन शिक्षक संदर्शिका के अनुसार अध्यापन करने, अभ्यास पुस्तिका का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने, टीएलएम एवं एफएलएन खेल-आधारित सामग्री का प्रभावी उपयोग करने तथा भाषा एवं गणित दोनों विषयों पर समान रूप से विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं बाल-केंद्रित शिक्षण के माध्यम से निपुण भारत के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर में वार्षिकोत्सव संपन्न
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर में वार्षिकोत्सव संपन्न
-----
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजपुर में आज वार्षिक उत्सव और डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र शिप्रे द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. बालेंद्र श्रीवास्तव एवं विशेष अतिथि डीपीसी श्री धीरज बीरथरिया, बीआरसी शाजापुर श्री योगेश भावसार थे।
इस अवसर स्वागत भाषण देते हुए डाईट प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने छात्रों को दो वर्षों में सीखे गए अनुभव को अपने शिक्षकीय वन में उतारने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिप्रे ने कहा कि छात्रअध्यापकयहां से जाकर कंपटीशन की तैयारी करें तथा पीएम श्री., सीएम राइज और अच्छे विद्यालयों में जाकर विद्या अध्यापन का कार्य करें।
डॉ. बालेंद्र श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि अच्छे शिक्षक शिक्षक में धैर्य होना बहुत महत्वपूर्ण है धैर्य पूर्वक आप अपना कार्य समय के महत्व को समझते हुए कार्य समय पर करें। उन्होंने कहा कि धैर्य ही एक ऐसा गुण है जो छात्र को घर परिवार समाज और अपने कर्तव्य स्थल पर सफल बनाता है।
बीआरसी श्री योगेश भावसार ने कहा कि अपने यहां पर जो सीखा है। भविष्य में उसको अपने कर्तव्य स्थल और घर तथा समाज में 100 प्रतिशत लगाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर छात्र अध्यापकों को द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्रों ने संस्थान में बिताए गए दो वर्ष के संस्मरण सुनाए। संस्थान में पूरे वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र अध्यापकों को पुरस्कार वितरण किया गया।
डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापकों ने समस्त स्टाफ एवं प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापकों को स्मृति चिन्ह दिए तथा प्रथम वर्ष के सभी छात्र अध्यापकों ने द्वितीय वर्ष के छात्रा अध्यापक को स्मृति चिन्ह दिए। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी एवं व्याख्याता श्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात समस्त छात्रों और सहभागियों का सहभोज आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एपीसी श्री मेहरबान सिंह, श्री संतोष राठौड़ संस्थान के वरिष्ठ व्याख्याता श्री एमडीशर्मा, प्रशिक्षण प्रभारी श्री अशोक कारपेंटर, एफएल एनप्रभारी श्री महेश भैसानिया शोध प्रभारी श्री बीएल बैरागी संस्थान के श्री गौरव सोनी, गौरव भुवंता, श्री महेंद्र सिंह गोयल ,श्रीमती अंशु नागर, श्री लाइक खान, श्री इंद्रव्यास बीआरसी कार्यालय, डी पी सी कार्यालय,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय डाइट का स्टाफ एवं संस्थान के डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के सभी छात्र अध्यापक उपस्थित थे।
#JansamparkMP #MadhyaPradesh #shajapur #शाजापुर
लघु शोध 2024-25 डाइट शाजापुर व्यख्याता बनवारी लाल बैरागी द्वारा डाइट शाजापुर में जमा किया
डाइट शाजापुर को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि संस्थान के माननीय व्याख्याता श्री बनवारी लाल बैरागी ने सत्र 2024-25 के लिए अपना महत्वपूर्ण लघु शोध कार्य डाइट शाजापुर में सफलतापूर्वक जमा कर दिया है। यह अकादमिक पहल संस्थान में शोध और अन्वेषण की संस्कृति को और सुदृढ़ करेगी तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवीन विचारों को प्रोत्साहित करेगी।
श्री बैरागी द्वारा प्रस्तुत यह लघु शोध शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालता है और उम्मीद है कि यह आगामी सत्र में शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। ऐसे शोध कार्य न केवल व्यक्तिगत विद्वत्ता का परिचायक होते हैं, बल्कि यह संस्थान के अकादमिक वातावरण को भी समृद्ध करते हैं, जिससे अन्य व्याख्याताओं और प्रशिक्षुओं को भी उच्च-स्तरीय शोध कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है।
डाइट शाजापुर अपने व्याख्याताओं के ऐसे रचनात्मक और ज्ञानवर्धक प्रयासों को सदैव प्रोत्साहित करता रहा है और श्री बनवारी लाल बैरागी को उनके इस सराहनीय योगदान के लिए हार्दिक बधाई देता है। भविष्य में भी ऐसे उपयोगी शोध कार्यों की अपेक्षा है जो शिक्षा जगत में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।
New website Launch
Diet शाजापुर में हम सभी को यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमने अपनी नई और आधुनिक वेबसाइट का शुभारंभ कर दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के महत्व को स्वीकार करते हुए, यह नया ऑनलाइन मंच हमारे संस्थान की गतिविधियों, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण जानकारियों को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हमें विश्वास है कि यह पहल डीआईईटी शाजापुर को डिजिटल दुनिया में और अधिक सशक्त बनाएगी।
यह वेबसाइट छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और हमारे समस्त हितधारकों के लिए एक सुलभ और व्यापक सूचना केंद्र के रूप में कार्य करेगी। यहां आपको पाठ्यक्रम संबंधी विवरण, प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी, परीक्षा परिणाम, विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम, महत्वपूर्ण सूचनाएं, समाचार और संसाधन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। हमारा लक्ष्य है कि यह वेबसाइट संचार को सुदृढ़ करे, पारदर्शिता बढ़ाए और सभी उपयोगकर्ताओं को आवश्यक जानकारी तक त्वरित पहुँच प्रदान करे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक वृद्धि हो सके।
हम आप सभी को हमारी नई वेबसाइट पर आने और इसकी विभिन्न सुविधाओं का पता लगाने के लिए हार्दिक आमंत्रित करते हैं। हमें विश्वास है कि यह मंच डीआईईटी शाजापुर और हमारे समुदाय के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करेगा, तथा शिक्षा के प्रसार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम निरंतर इसे बेहतर बनाने और नई जानकारी के साथ अद्यतन रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डाइट शाजापुर द्वारा शिक्षको को दिया जा रहा विज्ञान का प्रायोगिक प्रशिक्षण
डाइट शाजापुर द्वारा शिक्षको को दिया जा रहा विज्ञान का प्रायोगिक प्रशिक्षण
अपर संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के द्वारा निरीक्षण
आज दिनांक 14 /03 /26 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर का श्री अरुण सिंह अपर संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के द्वारा निरीक्षण किया गया संचालक जी ने FLN ,शोध ,प्रशिक्षण पर चर्चा की तथा मार्गदर्शन दिया । ECCE कक्ष तथा डाइटके छात्राध्यापक के द्वारा बनाया गया डाइट माडल की प्रशंसा की। डाइट मे होने वाली गतिविधियो और माॅडल डाइट के बारे मे प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव से चर्चा कर जानकारी ली लायबेरी , ई - लायब्रेरी के उपयोग और डाइट में होने वालीं गतिविधियाँ तथा कार्य की सराहना की इस अवसर पर डाइट प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव DPC श्री धीरज बिरधरे डाइट व्याख्याता श्री मुरलीधर शर्मा ,श्री अशोक काटपेटर ,श्री महेश भैसानिया, श्री बनवारीलाल ,श्री दीपक शर्मा APC श्री मेहरबान गुर्जर श्री सतोष राठौर श्री लईक खान श्रीगौरव भुवन्ता श्री गौरव सोनी , श्री इंद्र व्यास , श्रीमती अंशु नागर एवं स्टाप उपस्थित था।